जनता एक्सप्रेस से कूदा शराबी यात्री, घायल
बरेली, जुलाई 31 -- बरेली। जनता एक्सप्रेस (15119) से एक शराबी यात्री बिलपुर-टिसुआ के बीच कूद गयाl यात्रियों ने रेल कंट्रोल को सूचना दीl इसके बाद आरपीएफ जीआरपी और सिविल पुलिस यात्री की तलाश में जुटीl यात्री को घायल अवस्था में फरीदपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया हैl उसके पास से एक कागज मिला, जिस पर बलिया जिला के सिकंदरपुर का रहने वाला हैl लेकिन वह सही से बोलने की स्थिति में नहीं थाl आरपीएफ इंस्पेक्टर में चौधरी का कहना है, रात करीब 10.30 बजे की घटना हैl यात्री नशे की हालत में हैl उसे चोट आई है, सिविल पुलिस ने उपचार के लिए फरीदपुर पीएचसी में भर्ती कर दिया हैl यह भी पढ़ें- Deoria News: ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक गंभीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.