जनता एक्सप्रेस में हालत बिगड़ने से एलआईसी एजेंट की मौत
हरदोई, अगस्त 14 -- हरदोई, संवाददाता। बरेली की ओर से आ रही जनता एक्सप्रेस में शुक्रवार सुबह एक एलआईसी एजेंट की अचानक हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उन्हें लेकर हरदोई पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को ट्रेन से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पाली थाना क्षेत्र के गुजी देई गांव निवासी 52 वर्षीय राम प्रताप गुप्ता खेती-किसानी के साथ एलआईसी एजेंट का काम करते थे। शुक्रवार सुबह वह अपने बेटे और परिवार के अन्य लोगों के साथ बरेली की ओर से जनता एक्सप्रेस में सवार होकर हरदोई आ रहे थे। रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। यह देख साथ मौजूद परिजनों ने ट्रेन में इसकी जानकारी संबंधित रेल अधिकारियों को दी। ट्रेन के हरदोई पहुंचने पर स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को सूचना दी। शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे जीआ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.