प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 28 -- वाराणसी से देहरादून जा रही जनता एकसप्रेस शुक्रवार दोपहर मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पहुंची। गोपनीय सूचना पर सीएमआई नीरज सोमवंशी ने वातानुकूलित कोच में गहनता से जांच के समय दरवाजे के पास रखी पानी की 360 अवैध बोतल पकड़ी। अवैध बोतल की खेप को आरपीएफ ने कब्जे में लिया। सीएमआई के अनुसार, कई दिनों से एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में अवैध वेंडर रेलवे का राजस्व का नुकसान पहुंचाकर रेल नीर की बजाए दूसरी कंपनी की बोतल का पानी बेच रहे हैं। अवैध वेंडरों की तलाश के समय ट्रेन के कोच में लावारिस अवैध बोतल का पानी पकड़ा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...