जनता एक्सप्रेस में पकड़ी पानी की 144 अवैध बोतल
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 8 -- मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पहुंची जनता एक्सप्रेस के कोच में सीएमआई नीरज सोमवंशी ने जांच कर 144 बोतल अनाधिकृत पानी बरामद किया। शुक्रवार को वाराणसी से देहरादून जा रही जनता एक्सप्रेस के कोच संख्या एम-1 में गोपनीय सूचना पर सीएमआई ने जांच की। सीट के नीचे रखा अनाधिकृत करीब 144 बोतल पानी को कब्जे में लिया। बता दें कि अधिकांश ट्रेन के कोच में वेंडर चोरी से रेलवे को चूना लगाकर रेलनीर की बजाए दूसरी कंपनी का बोतल का पानी बिक्री कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.