जनता एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत
सहारनपुर, जून 15 -- नानौता। क्षेत्र के गांव भनेड़ा खेमचंद मार्ग स्थित रेलवे फाटक के समीप ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी थी। रविवार की सुबह 7 बजकर 9 मिनट पर सहारनपुर से दिल्ली की ओर जा रही ट्रेन संख्या 14546 जनता एक्सप्रेस के गुजरने के दौरान एक अज्ञात युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- जनता एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.