सिमडेगा, अप्रैल 26 -- बानो, प्रतिनिधि।प्रखंड के जनता उवि जीतुटोली मे नए सत्र के सफल संचालन हेतु बाल संसद का गठन किया गया। जिसमे जयदीप बडाइक को प्रधानमंत्री,निखिल बाडा को सहायक प्रधानमंत्री, अर्चना कडुंलना को उप प्रधान मंत्री, रीमा कुमारी को सहायक उप प्रधानमंत्री, आनँद जीवी बोदरा व बासिल कडुंलना को अनुशासन मंत्री, वही सहायक अनुशासन मंत्री देवंती कुमारी व अनिता सुरीन, सफाइ मंत्री एलिस बुढ, पुनम कुमारी, अनिषा बुढ, सहायक कृष्णा बडाईक, थोमस कडुंलना,रनवीर बडाइक, सांस्कृतिक मंत्री रेशमा कुमारी अंजली रानी सविता कुमारी सहायक के रूप में शपथ दिलाया गया। मंच संचालन आशीष कुमार साहू और फादर अरविंद शाखा द्वारा किया गया।- यह भी पढ़ें- यदुनाथ बालिका विद्यालय में बाल संसद का गठन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...