मुरादाबाद, जनवरी 22 -- जनता इंटर कॉलेज गोपीवाला कालेवाला के प्रबंधक पर संस्था में वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताएं के आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वादश मंडल मनोज कुमार द्विवेदी ने प्रबंध समिति को भंग कर प्रबंध संचालक नियुक्त करने के लिए अपर शिक्षा निदेशक प्रयागराज को पत्र लिखा है। पत्र में इस बात का जिक्र किया गया है कि मंडलायुक्त की ओर से कराई गई जांच में सहायक लिपिक तरुण कुमार की पदोन्नति नियम विरुद्ध मिली थी। इस मामले में डीआईओएस ने 11 नवंबर को प्रबंध समिति के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की थी। कारण बताओ नोटिस भेजकर प्रबंधक को जवाब देने को कहा था। शिकायतकर्ता जसवंत सिंह की शिकायत सही मिली थी। इस मामले में संयुक्त शिक्षा निदेशक ने कार्रवाई की संस्तुति करते हुए पत्र अपर शिक्षा ...