औरैया, मई 14 -- अजीतमल, संवाददाता। जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल की प्रबंध समिति का निर्वाचन आगामी 17 मई को आयोजित किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया रविवार सुबह 10 बजे से विद्यालय के सभा भवन में संपन्न होगी। निर्वाचन को लेकर विद्यालय प्रबंधन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विद्यालय के प्रबंधक लाल उदयन सेंगर ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव में श्री जनता शिक्षा प्रसार समिति के सदस्य नई कार्यकारिणी का चयन करेंगे। यही निर्वाचित कार्यकारिणी आगामी कार्यकाल में विद्यालय की प्रबंध समिति के रूप में कार्य करेगी। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों से समय पर पहुंचकर निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागिता करने की अपील की है। प्रबंधन की ओर से शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने की बात कही गई ...