जनतंत्र और शिक्षा के सवाल पर आरा में सांकेतिक उपवास
आरा, जुलाई 20 -- आरा, निज प्रतिनिधि। जंतर-मंतर पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद् सोनम वांगचुक के साथ हुई अलोकतांत्रिक पुलिसिया कार्रवाई, शिक्षा की बदहाल स्थिति, लगातार हो रहे पेपर लीक और प्रशासनिक असंवेदनशीलता के विरोध में सिविल सोसायटी आरा के तत्वावधान में सोमवार को जयप्रकाश स्मारक मुक्ताकाश मंच, आरा में सांकेतिक उपवास आयोजित किया गया। वरिष्ठ रंगकर्मी एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक मानव और सामाजिक कार्यकर्ता विजय मेहता उपवास पर रहे। सुशील कुमार, डॉ ब्रजेश कुमार सिंह, यशवंत सिंह, जाकिर हुसैन, प्रो निलाम्बुज सरोज, मो मुमताज, शिवप्रकाश रंजन, शोभा मंडल, अमित कुमार बंटी, दिलराज प्रितम, अभ्युदय और अन्य ने संबोधित किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर आइसा और सामाजिक संगठन जनमित्र से जुड़े लोगों ने आंदोलन के प्रति समर्थन व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- पेप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.