रुद्रपुर, अक्टूबर 4 -- पंतनगर। डॉ. रतन सिंह सभागार में रविवार को आयोजित आदिग्राम लाभार्थी संवाद एवं सम्मान समारोह में पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एसके कश्यप ने जनजातीय किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत बीज और वैज्ञानिक खेती से जोड़ने पर जोर दिया। पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि आदिग्राम परियोजना के तहत करीब 17 हजार जनजातीय परिवारों का डिजिटल डेटाबेस तैयार करने के साथ पांच हजार से अधिक किसानों को आजीविका व कौशल प्रशिक्षण दिया गया है। पतंजलि प्रतिनिधियों ने पंतनगर विश्वविद्यालय के साथ कृषि, बागवानी और औषधीय पौधों के प्रमाणित बीज व पौध सामग्री और उत्पादों के संभावित बाय-बैक मॉडल पर सहयोग की इच्छा जताई। यह भी पढ़ें- किसानों की समृद्धि के लिए साथ आएंगे पंतनगर और पतंजलि इस दौरान ग्राम प्रधानों और लाभार्थी महि...