रांची, नवम्बर 13 -- रांची, वरीय संवाददाता। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर विद्या विकास समिति की ओर से मोरहाबादी स्थित केंद्रीय पुस्तकालय सभागार में गुरुवार को विचार गोष्ठी हुई। इसमें भारतीय ज्ञान परंपरा में जनजातीय समाज का योगदान विषय पर चर्चा की गई। गोष्ठी के मुख्य अतिथि समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवनीश भटनागर ने कहा कि जनजातीय समाज को मुख्य धारा से जोड़ने की जरूरत है। उनके विकास के बिना भारत का विकास संभव नहीं है। वह भारतीय संस्कृति से जुड़े हैं। उनकी संस्कृति भारतीय संस्कृति का व्यवहार है। उन्होंने इसके लिए शिक्षा पर जोर देने की बात कही। भारतीय ज्ञान परंपरा की अवधारणा को बताते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा को पीढ़ी दर पीढ़ी स्थानांतरित करना ही भारतीय ज्ञान परंपरा है और यह सदियों से चली आ रही है। जनजातीय समाज अपनी मूल संस्कृति को पीढ़ी दर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.