सिमडेगा, मई 5 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। भाजपा सेवई मंडल में मंडल अध्यक्ष श्रवण गोस्वामी के नेतृत्व में बैठक हुई। मौके पर क्षेत्र के पानी, बिजली, सड़क सहित अनेक मूलभूत समस्याओं को गंभीरता से उठाया गया। मौके पर एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राकेश रविकांत प्रधान ने कहा कि जनजातीय समाज की समस्याओं की अनदेखी अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों का शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए। राकेश रविकांत ने कहा कि गांव-गांव से मिल रही शिकायतों को एक व्यवस्थित रूप में संकलित कर उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने पेयजल संकट, खराब चापाकल, नल-जल योजना की विफलता और बुनियादी सुविधाओं की कमी को गंभीर चिंता का विषय बताते हुए कहा कि भाजपा जनता के हर संघर्ष में उनके साथ मजबूती से खड़ा है। यह भी पढ़ें- शत प्रतिशत योजनाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.