रांची, मई 17 -- रांची, हिंदुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के साथ चाईबासा परिसदन में जिला प्रशासन द्वारा कथित उपेक्षापूर्ण व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि आज राज्य में जनजातीय समाज के वरिष्ठ नेताओं की गरिमा की अनदेखी अब परंपरा बनते जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राज्य सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रशासनिक मर्यादाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति का पद स्थायी नहीं होता, लेकिन लोकतांत्रिक परंपराएं और वरिष्ठ नेताओं का सम्मान हर हाल में कायम रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अर्जुन मुंडा जैसे नेता, जिन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं, उनके प्रति सामान्य प्रशासन...