गढ़वा, नवम्बर 14 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गुरुवार को मनिका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हरे कृष्णा सिंह ने कहा कि जनजातीय समाज को भाजपा ने सम्मान दिया है। बिरसा मुंडा जयंती पर भाजपा के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिया। वह भाजपा के गढ़वा स्थित पिंडरा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के उत्थान के लिए भाजपा अनवरत काम कर रहा है। दूसरी पार्टी के लोगों ने जनजातीय समाज का उपयोग किया लेकिन भाजपा ने सम्मान दिया है। बिरसा मुंडा जयंती पर भाजपा कार्यकर्ता जगह-जगह अनेकों कार्यक्रम का आयोजन बड़े पैमाने पर कर रहे हैं। बिरसा मुंडा के जन्मस्थली उलिहातू में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.