सोनभद्र, अप्रैल 16 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में पढ़ाई कर रही जनजाति समाज की 945 छात्राओं को साइकिल और यूनिफार्म दिया जाएगा। इसको लेकर शासन की तरफ से समाज कल्याण विभाग को 37.80 लाख रूपये की धनराशि जारी कर दी गई है। जिला प्रशासन की तरफ से जल्द ही इसका वितरण कराया जाएगा। जनजाति छात्राओं को दूर दराज जाकर पढ़ाई करने के लिए किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए शासन की तरफ से साइकिल के साथ ही यूनिफार्म देने का काम किया जा रहा है। इसको लेकर विभाग की इस बार आवेदन करने वाली 945 छात्राओं का चयन किया गया है। चयनित छात्राओं के लिए शासन की तरफ से 37 लाख 80 हजार रूपये की धनराशि जारी कर दी गई है। यह भी पढ़ें- अब एक जुलाई तक चलेगा स्कूल चलो अभियान प्रति चयनित छात्रा को 4000 रूपये का बजट मिला है। जिसमें से प्रति छात्रा 700 रूपये का यूनिफार्म और 3300 रूपये की...