धनबाद, मार्च 10 -- धनबाद। आईआईटी धनबाद के प्रबंधन अध्ययन एवं औद्योगिक अभियांत्रिकी विभाग की ओर से झारखंड के जनजातीय विद्यार्थियों के लिए बेसिक और एडवांस स्तर के सूचना प्रौद्योगिकी एवं कंप्यूटर कौशल पर क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। यह गतिविधियां एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) तोरसिंदुरी, पश्चिम सिंहभूम तथा ईएमआरएस सलगाडीह, रांची में आयोजित हो रही हैं। इस पहल का उद्देश्य जनजातीय विद्यार्थियों में डिजिटल साक्षरता बढ़ाना, तकनीकी कौशल को मजबूत करना और उनके लिए भविष्य में बेहतर कॅरियर के अवसर तैयार करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.