जनजातीय महिलाओं को मिली टूल किट
लखीमपुरखीरी, जून 8 -- जनपद में विकास एवं आजीविका संवर्धन से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सदर ब्लॉक लखीमपुर में उपायुक्त उद्योग रूपेश कुमार ने ओडीओपी ट्राइबल क्राफ्ट योजना के अंतर्गत जनजातीय महिलाओं को टूलकिट का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त उद्योग रूपेश कुमार ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य जनजातीय समुदाय की महिलाओं को पारंपरिक शिल्प एवं हस्तकला के क्षेत्र में सशक्त बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। टूलकिट वितरण से महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर उपस्थित लाभार्थी महिलाओं ने योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी एवं स्थानीय कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.