अररिया, मई 19 -- पलासी, एक संवाददाता जनजातीय गरिमा उत्सव-2026 'जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले" सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) के राष्ट्रव्यापी अभियान अंतर्गत पलासी प्रखंड के 05 पंचायतों के 10 टोलों में शिविर का आयोजन किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार बलुआ कलियागंज पंचायत के बलुआ टोला, कुजरी पंचायत के रामनगर टोला, पकड़ी पंचायत के बेलबाड़ी, बेनी एवं लोखड़ा टोला, नकटाखुर्द पंचायत के दीपनगर, बड़गांव, सोनाकन्दर, बरहकुम्बा पंचायत के खपड़ा तथा बरौली टोला में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। शिविर के माध्यम अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों का सिकल सेल एनीमिया एवं अन्य रोगों का उपचार तथा दवा वितरण किया गया है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी सुझाव शिविर के माध्यम से दिया गया है। यह भी पढ़ें- जनजातीय बहुल टोलों तक सरकार की योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ मिलेग...