गढ़वा, दिसम्बर 18 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार की पहल और देखरेख में सामाजिक-प्रशासनिक सहयोग से संचालित आइये खुशियां बांटें अभियान गुरुवार को अपने लगातार 19वें दिन भी जारी रहा। उक्त क्रम में जनजातीय बस्ती भदुमा में पहुंचकर जरूरतमंद लोगों के बीच ऊनी/ गर्म वस्त्रों का वितरण किया गया। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को यथा आवश्यक ऊनी वस्त्र व चप्पल उपलब्ध कराए गए। बताया गया कि इस क्षेत्र में अन्नराज डैम के डूब क्षेत्र से विस्थापित कोरवा व परहिया समुदाय के लोग वन क्षेत्र में अस्थायी घर बनाकर निवास कर रहे हैं। दुर्गम और संवेदनशील स्थिति को देखते हुए टीम द्वारा इन परिवारों तक पहुंचकर सहायता प्रदान की गई। एसडीएम संजय कुमार स्वयं अपनी टीम के साथ बस्ती में पहुंचे और बच्चों से लेकर बु...