सोनभद्र, फरवरी 5 -- सोनभद्र, संवाददाता। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के अंतर्गत जनपद के प्रत्येक विकास खंड के धरती आबा ग्रामों से तीन-तीन अनुसूचित जनजाति के प्रगतिशील किसानों को कृषि की नवीनतम तकनीकों से अवगत कराने के लिए सात दिवसीय अध्ययन भ्रमण पर राज्य के बाहर भेजा गया। इस भ्रमण कार्यक्रम के तहत किसानों को विभिन्न प्रतिष्ठित कृषि संस्थानों, कृषि विश्वविद्यालयों एवं अनुसंधान केंद्रों का भ्रमण कराया जाएगा, जहां वे आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत खेती पद्धतियों एवं नवाचारों की जानकारी प्राप्त करेंगे। कृषि अध्ययन भ्रमण बस को कृषि विज्ञान केंद्र सोनभद्र के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. अविनाश राय एवं वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए शुभम सिंह द्वारा कृषि भवन मंगुराही से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह भ्रमण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद पटना, केंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.