जनजातीय ज्ञान, उपचार पद्धतियों और विरासत पर संवाद में हुई चर्चा
जमशेदपुर, नवम्बर 17 -- टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित जनजातीय सम्मेलन 'संवाद-2026' के दूसरे दिन सोमवार को जनजातीय ज्ञान, पहचान और सांस्कृतिक विरासत के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। कारीगरों, पारंपरिक उपचारकर्ताओं, खानपान विशेषज्ञों और फिल्मकारों ने अपने अनुभव साझा किए। कला एवं हस्तशिल्प, पारंपरिक चिकित्सा, जनजातीय व्यंजन और सिनेमा पर विशेष सत्र आयोजित किए गए। पारंपरिक उपचार पद्धतियों पर हुई कार्यशाला में इनके सामने मौजूद चुनौतियों पर चर्चा हुई। इसमें पारंपरिक चिकित्सा को मान्यता और प्रमाणन, साक्ष्य आधारित स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत, औषधीय जैव विविधता के संरक्षण और पारंपरिक ज्ञान के लुप्त होने जैसे मुद्दे उठे। ओडिशा के सुबरनापुर जिले के सहारा समुदाय के पारंपरिक उपचारकर्ता जिला दंडसेना ने कहा कि संवाद उनके जैसे लोगों को पारंपरिक ज्ञान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.