बरेली, मार्च 16 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति के मार्गदर्शन में ट्रेडिशनल ट्रिबल मेडिसिन : ए हिंडन ब्रिफ नॉलेज ऑफ इंडिया कल्चर नामक पुस्तक प्रकाशित की गई है। इसमें भारत की जनजातीय समुदायों में प्रचलित पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों, औषधीय पौधों और प्राकृतिक उपचार प्रणालियों का वर्णन किया गया है। पुस्तक के लेखक डॉ. अमित कुमार वर्मा, सुरभि शाक्य और अनुब्रत रैना हैं। पुस्तक में बताया गया है कि किस प्रकार जनजातीय समाज जड़ी-बूटियों और प्राकृतिक संसाधनों से विभिन्न रोगों का उपचार करता है। पुस्तक में बुखार, पीलिया, त्वचा रोग, पाचन समस्याओं, सर्पदंश और मधुमेह जैसे रोगों के उपचारों का भी उल्लेख है। लेखकों ने बताया कि इस पर भविष्य में दो और खंड प्रकाशित किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.