औरंगाबाद, नवम्बर 17 -- औरंगाबाद के रामलखन सिंह यादव कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत कॉलेज परिसर में जनजातीय गौरव दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ विजय रजक ने की। इस मौके पर भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर व्याख्यान और चर्चा हुई। इसमें सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, एनएसएस के स्वयंसेवक सहित छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्राचार्य ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा समाज के गौरव रहे हैं। उन्होंने देश के गुलाम रहने के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। अंग्रेजों के वह प्रबल शत्रु थे। बाद में उन्हें अंग्रेजों ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और जेल में ही उनकी मृत्यु हो गई थी। बिरसा मुंडा को उनके कार्यों और करोड़ों लोगों की उनके प्रति आस्था ने उन्हें भगवान का दर्जा दे दिया। झारखंड में उन्हें विशेष रूप से आदिवासिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.