देहरादून, नवम्बर 15 -- राजभवन में जनजातीय गौरव दिवस और झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। एकलव्य बालिका इंटर कॉलेज की छात्रों ने जौनसारी गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। इस मौके पर भगवान बिरसा मुंडा के राष्ट्र हेतु असाधारण योगदान एवं उनके अदम्य साहस को याद किया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) ने जनजाति कल्याण विभाग की 'आदि कर्मयोगी अभियान' का विमोचन किया। राज्यपाल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा देश के जनजातीय समाज के साहस, स्वाभिमान और अधिकारों के प्रतीक हैं। जनजातीय गौरव दिवस हमें स्वतंत्रता संग्राम से लेकर राष्ट्र निर्माण तक जनजातीय समुदायों के अद्वितीय और अमूल्य योगदान की याद दिलाता है। राज्यपाल ने जनजातीय समुदायों के उत्थान, शिक्षा, रोजगार और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया। इस मौके पर उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.