हजारीबाग, अगस्त 9 -- हजारीबाग, निज प्रतिनिधि । हजारीबाग के बड़ा अखाड़ा परिसर में आगामी 17 से 24 अगस्त तक आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव उत्सव को लेकर राष्ट्रीय जनजातीय आयोग की सदस्य और भाजपा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. आशा लकड़ा से शिष्टाचार भेंट की गई। इस दौरान उन्हें कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए उत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। बिरसा मुंडा जन कल्याण योजना प्रचार अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार , राष्ट्रीय अभियान प्रमुख राजमणि , झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रामकिशोर सावंत और हजारीबाग जिलाध्यक्ष बलदेव बाबू ने उक्त कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए इसे ऐतिहासिक बनाने का लोगों से आह्वान किया है । यह भी पढ़ें- झारखंड आदिवासी महोत्सव: आदिवासी संस्कृति, परंपरा व प्रकृति संरक्षण का संदेश आयोजकों ने बताया कि जनजातीय गौरव उत्सव जनजातीय...