जनजातीय गांवों में चलाया गया जागरूकता अभियान
हजारीबाग, मई 21 -- टाटीझरिया प्रतिनिधि । कल्याण विभाग द्वारा संचालित सबसे दूर, सबसे पहले अभियान के तहत प्रखंड के विभिन्न सुदूरवर्ती गांवों में सघन जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम-जनमन) और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए चयनित गांवों का अधिकारियों की टीम ने दौरा किया। इस दौरान टीम ने मूरकी, जोभी-सिमरा और खम्भवा बिरहोर टोला का भ्रमण कर स्थानीय ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनकी समस्याओं का मौके पर अवलोकन किया। ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन और उन्हें सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ देने के लिए दो दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- सबसे दूर, सबसे पहले अभियान तेज, राजघाटकोल गांव में ट्रांजिट वॉक आयोजित कार्यक्रम के अनुसार 22 मई को जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.