पूर्णिया, मई 24 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। विभागीय निर्देशानुसार रामपुर पंचायत के घुसकी टोला में जनजातीय गरिमा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय समुदायों तक सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना एवं उन्हें योजनाओं से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विरागानन्द भारती, विकास मित्र बोधनारायण कुमार, लखन लाल रिषी, ब्रजेश रिषी, ग्राम कचहरी सचिव मनोज कुमार सहित पंचायत के सभी कर्मी सहित आंगनबाड़ी सेविका आशा मौजूद रहे। इस अवसर पर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने बताया कि जनभागीदारी-सबसे दूर, सबसे पहले अभियान के तहत जनजातीय बहुल गांवों में विशेष शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा तथा उनकी समस्याओं क...