गुमला, जनवरी 14 -- गुमला संवाददाता। जिले के विशुनपुर प्रखंड के सातों गांव में बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र और विकास भारती के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य किसान मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य किसानों को नवीन कृषि तकनीकों,वैज्ञानिक खेती, मूल्य संवर्द्धन और आजीविका के विविध अवसरों की जानकारी देना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय किसानों के साथ जनप्रतिनिधि,सामाजिक कार्यकर्ता और कृषि विशेषज्ञ मौजूद रहे। किसान मेले की अध्यक्षता अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ.आशा लकड़ा ने की। उन्होने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए कृषि,वनोपज और स्थानीय संसाधनों का वैज्ञानिक व सतत उपयोग जरूरी है। इस दिशा में कृषि विज्ञान केंद्र की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। जो अनुसंधान आधारित तकनीकों को सीधे किसानों तक पहुंचाने का कार्य कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.