जनजातीय कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
सोनभद्र, सितम्बर 22 -- सोनभद्र, संवाददाता। करमा महोत्सव के अवसर पर मंगलवार को ओबरा के पनारी ग्राम में करमा महोत्सव का आयोजन किया गया। जनजातीय कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। वहीं करमा महोत्सव में जनजातीय संस्कृति और परंपरा का संदेश गूंज उठा। इस दौरान प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़, जिलाधिकारी चर्चित गौड़, प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी कैमूर वन्यजीव विहार आरुषि मिश्रा एवं ब्लॉक प्रमुख चोपन लीला सिंह गौड़ ने करमा देवता की विधिवत पूजा-अर्चना कर जनजातीय परंपरा एवं संस्कृति को नमन किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में करमा गीत, सैलानी, डोमचकित सहित जनजातीय समाज के कलाकारों द्वारा विभिन्न लोकगीतों एवं लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। यह भी पढ़ें- Deogarh News: मारगोमुंडा : प्रखंड क्षेत्र में धू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.