सोनभद्र, मार्च 22 -- सोनभद्र, संवाददाता। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र प्रयागराज संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, जिला प्रशासन और संत कीनाराम पीजी कालेज राबर्ट्सगंज के सहयोग से जिले में तीन दिवसीय जनजातीय उत्सव का आयोजन होगा। संत कीनाराम पीजी कालेज लोढ़ी राबर्ट्सगंज में 23 मार्च से शुरु होने वाला उत्सव का समापन 25 मार्च को होगाा। इस दौरान आदिवासी कलाकारों का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। संत कीनाराम पीजी कालेज के प्राचार्य डा. गोपाल सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में तीन प्रांतों के आदिवासी कलाकार कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के माध्यम से लुप्त हो रही लोककला को मंच देने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में सोनभद्र के आदिवासी कालाकारों की संख्या अधिक रहेगी। इसके अलावा यूपी के महोबा, रायबरेली, जौनपुर, चित्रकूट औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.