जनजातीय अधिकार व शोध को बढ़ावा देगा यूएम-सीटीआरसी
रांची, अक्टूबर 7 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। उषा मार्टिन विश्वविद्यालय में बुधवार को उषा मार्टिन सेंटर फॉर ट्राइबल राइट्स एंड कस्टम्स (यूएम-सीटीआरसी) का उद्घाटन किया गया। यह केंद्र जनजातीय समुदायों, उनके अधिकारों, परंपराओं, संस्कृति और विरासत से जुड़े विषयों पर अकादमिक शोध, संवाद और सहभागिता को मजबूत करने की दिशा में विश्वविद्यालय की पहल है। मुख्य अतिथि ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट (टीआरआई), रांची के निदेशक आलोक एस. कच्छप और विशिष्ट वक्ता सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के सहायक प्रोफेसर डॉ. शमशेर आलम उपस्थित थे। अतिथियों ने केंद्र का भ्रमण कर इसकी गतिविधियों और कार्यक्षेत्र की जानकारी ली। आलोक एस. कच्छप ने जनजातीय समुदायों से संबंधित व्यवस्थित शोध और दस्तावेजीकरण के महत्व पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि जनजातीय ज्ञान, परंपराओं और सामाजिक प्रथाओं को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.