नई दिल्ली, मई 11 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी में जनजाति सांस्कृतिक समागम का आयोजन 24 मई को लाल किला मैदान में किया जाएगा। यह आयोजन जननायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर होगा। आयोजकों के अनुसार, इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में देशभर की 500 से अधिक जनजातीय समुदायों से करीब डेढ़ लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है।आयोजकों ने बताया कि यह पहली बार होगा जब इतनी बड़ी संख्या में जनजातीय समाज राष्ट्रीय राजधानी में अपनी संस्कृति, परंपरा और पहचान के प्रदर्शन के लिए एकत्र होगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा होगी, जिसमें विभिन्न राज्यों से आए महिला और पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे। यह शोभायात्रा दिल्ली के पांच अलग-अलग स्थानों से शुरू होकर लाल किले पर पहुंचेगी, जहां विशाल जनसभा आयोजित होगी।कार्यक्रम म...