कोडरमा, नवम्बर 14 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जमुआ की विधायक मंजू देवी ने गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास, सम्मान और गौरव को बढ़ाने के लिए संकल्पित और समर्पित है। उन्होंने कहा कि आज विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस के रूप में घोषित किया, जो झारखंड और इसके जनजातीय समाज के प्रति प्रधानमंत्री के गहरे लगाव को दर्शाता है। विधायक मंजू देवी ने कहा कि यह गौरव दिवस केवल जनजातीय समाज का ही नहीं, बल्कि झारखंड के साढ़े तीन करोड़ लोगों के सम्मान का प्रतीक है। प्रेस वार्ता की शुरुआत में जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने विधायक मंजू देवी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.