रांची, नवम्बर 13 -- खूंटी, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास, सम्मान और गौरव को बढ़ाने के लिए निरंतर संकल्पित और समर्पित रही है। कांग्रेस ने सदैव आदिवासियों का अपमान किया है। यह बातें भाजपा के हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने खूंटी में जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। मौके पर भाजपा के मुख्य सचेतक विधायक नवीन जयसवाल ने कहा कि भाजपा की सरकार ने ही अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में अलग झारखंड राज्य का गठन किया। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को ही राज्य स्थापना दिवस के रूप में चुना गया, जो भाजपा की जनजातीय समाज के प्रति आस्था का प्रमाण है। नवीन जयसवाल ने कहा कि आदिवासी समाज से जुड़ी महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर आदिवासी समाज को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा और ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.