काशीपुर, मई 7 -- बाजपुर, संवाददाता। बाजपुर और गदरपुर क्षेत्र में बुक्सा जनजाति की जमीनों पर कथित अवैध कब्जों के मामलों में गुरुवार को पीड़ितों के प्रतिनिधिमंडल ने बाजपुर पहुंचे एडीएम कौस्तुभ मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि तहसील बाजपुर और गदरपुर क्षेत्र की जनजातीय कृषि भूमि को नियमों के विपरीत सामान्य वर्ग के लोगों के नाम दर्ज कर दिया गया। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि जेड ए एंड एलआर एक्ट की धाराओं का दुरुपयोग करते हुए अधिकारियों से मिलीभगत कर बुक्सा समाज की जमीनों पर अवैध कब्जे कराए गए। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि वर्ष 2018 में अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा दिए गए आदेशों का भी अब तक पालन नहीं हुआ। उनका कहना है कि राजनीतिक दबाव के चलते मामलों को दबाया जा रहा है। पीड़ितों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.