देहरादून, मई 18 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। इस बार जनजाति सांस्कृतिक समागम 24 मई को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। जनजाति सुरक्षा मंच की ओर से सोमवार को इस संबंध में उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता की गई। मंच के संयोजक भारत सिंह रावत ने कहा कि 24 मई को जननायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में देशभर की 500 से अधिक जनजातियों के लगभग डेढ़ लाख लोग हिस्सा लेंगे। उत्तराखंड की पाँच जनजातियों के 20 लोग भी समागम में भाग लेंगे। अलग-अलग राज्यों के लोग शोभायात्राएं निकालेंगे। ये शोभायात्राएं दिल्ली में विभिन्न जगहों से शुरू होकर लाल किले पर पहुंचेंगी। यहाँ गृह मंत्री अमित शाह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि देश में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में जनजातियों के...