जनजाति समागम के लिए 30 प्रतिनिधि रवाना
भागलपुर, मई 23 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि जनजाति सुरक्षा मंच के तत्वावधान में 24 मई को दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित होने वाले विशाल जनजाति समागम में भाग लेने के लिए कहलगांव, पीरपैंती और सन्हौला प्रखंडों से लगभग 30 जनजातीय प्रतिनिधि रवाना हुए। मंच के पदाधिकारी करण मुर्मू, शिवजी उरांव, सोनू किस्कू और लाल बिहारी मुर्मू ने बताया कि धर्म, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के संकल्प के साथ जनजातीय समाज पहली बार इतनी बड़ी संख्या में राजधानी में एकत्रित हो रहा है। यह समागम जनजातीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का महाकुंभ साबित होगा। यह भी पढ़ें- जनजाति समागम के लिए 30 प्रतिनिधि रवाना यह भी पढ़ें- जनजाति गर्जना रैली के लिए 407 लोग दिल्ली रवाना यह भी पढ़ें- हेनवा में लगा जनजातीय गरिमा उत्सव कैंप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.