जनजाति संस्कृति संरक्षण के लिए खटीमा में होगा उत्तराखंड आदि रंगोत्सव
रुद्रपुर, सितम्बर 29 -- खटीमा, संवाददाता। जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के लिए चार अक्तूबर से नवीन मंडी में उत्तराखंड आदि रंगोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिन तक चलने वाले इस रंगोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।
मुख्य अतिथि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम और केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य एवं संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। मंगलवार को कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी नितिन भदौरिया नवीन मंडी पहुंचे। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को आयोजन शुरू होने से पूर्व सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
आयोजन विवरण राज्य जनजातीय शोध संस्थान की ओर से आयोजित उत्तराखंड आदि रंगोत्सव चार से छह अक्तूबर तक नवीन मंडी परिसर में होगा। आयोजन में प्रदेश के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.