जनजाति व विमुक्त समुदाय स्वयं सहायता समूह से जुड़ेंगे: केशव
लखनऊ, मई 19 -- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन प्रदेश के सभी जनजातीय और विमुक्त समुदायों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ेगा। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ पाने वालों को यह फायदा मिलेगा।यह कदम मिशन की 'सामाजिक समावेशन एवं सामाजिक विकास' थीम के अंतर्गत उठाया गया है। उप मुख्यमंत्री का मानना है कि केवल घर उपलब्ध कराना पर्याप्त नहीं है। इन परिवारों को मुख्यधारा में लाने के लिए उन्हें आर्थिक गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है। इसके दायरे में मुख्य रूप से बुक्सा, सहरिया थारू, गोंड, चेरो, कोल एवं अन्य विमुक्त जातियों को जोड़ा जा रहा है।मिशन मुख्यालय की ओर से प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्त स्वतः रोजगार को पत्र लिखकर इसे प्राथमिकता पर पूरा करने के निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- जनजातीय परिवारों तक योजनाओं की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.