जनजाति गर्जना रैली के लिए 407 लोग दिल्ली रवाना
किशनगंज, मई 23 -- किशनगंज। 'चलो दिल्ली' जनजाति गर्जना रैली के लिए वनवासी कल्याण आश्रम और संचालन समिति के सदस्यों द्वारा किशनगंज जिला और आसपास के शहरों से दिल्ली के लिए 407 लोग दिल्ली के लिए रवाना हो गये। वनवासी कल्याण आश्रम और संचालन समिति के सदस्यों के संयुक्त तत्वावधान और कुशल प्रबंधन में शुक्रवार को किशनगंज से एक विशाल जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ। यह पूरा आयोजन जनजाति समाज को 'असली हक व न्याय दिलाने' और 'जनजाति का मान बढ़ाने' के उद्देश्य से किया जा रहा है। आगामी 24 मई 2026 को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में आयोजित होने जा रहे भव्य 'जनजाति सांस्कृतिक समागम (जनजाति गर्जना रैली)' को लेकर जिले भर के जनजाति समाज में भारी उत्साह है। इस महा-रैली में शामिल होने के लिए जिला किशनगंज और इसके आसपास के शहरों के सभी सुदूर ग्रामीण अंचलों व क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.