हरदोई, जून 12 -- माधौगंज। अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु की अगुवाई में शुक्रवार को जनजागरण यात्रा कस्बे में पहुंची। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के साथ संवाद किया गया। लखनऊ आयोजन पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर संगठन लगातार आवाज उठा रहा है। पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण समाप्ति, शिक्षकों को टेट से छूट और युवाओं को रोजगार मुहैया कराए जाने सहित आमजनमानस के मुद्दों को विधान परिषद सदन तक उठाने की मंशा है। इसके लिए उन्होंने एकजुटता का समर्थन मांगा। कार्यक्रम को प्रदेश महामंत्री नीरजपति त्रिपाठी, प्रदेशीय सलाहकार ओमप्रकाश, प्रदेश कोषाध्यक्ष विक्रमादित्य मौर्य, प्रदेश मंत्री रजत प्रकाश समेत पदाधिकारी ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पंकज कुमार, जिलाध्यक्ष जैनुल खान, आईटी सेल क...