कानपुर, फरवरी 15 -- कानपुर दक्षिण। भगवती मानव कल्याण संगठन ने नशामुक्त प्रदेश की मांग को लेकर गोविंदनगर के रामलीला मैदान से जनजागरण पदयात्रा निकाली। इसमें हजारों कार्यकर्ता हाथों में बैनर और नारे लगाते हुए लोगों को नशा व अपराधमुक्त समाज बनाने का संदेश दिया। यात्रा जूही, किदवई नगर चौराहा होते हुए साइड नंबर वन स्थित आयुर्वेदिक पार्क पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान पदयात्रा का जगह-जगह संत-महात्माओं व समाजसेवी संस्थाओं ने स्वागत किया। संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष पूजा शुक्ला, केंद्रीय महासचिव अजय अवस्थी और चेतना आरूणी ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराध, सड़क हादसों और महिलाओं पर अत्याचार का प्रमुख कारण नशा है। सरकार राजस्व के लिए शराब बिक्री को बढ़ावा दे रही है, जिससे युवा पीढ़ी प्रभावित हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रदेश को नशामुक्त घोषित करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.