आरा, जून 20 -- आरा। मौनी बाबा शिव मंदिर (घंटाघर) के पुनर्निर्माण को लेकर चल रहे जनजागरण अभियान के तहत गोपाली चौक स्थित मंदिर प्रांगण में शनिवार को महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई। कार्यक्रम के दौरान आगामी भव्य महाआरती की तैयारियों का जायजा लिया गया और स्थल व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सभी व्यवस्था का अवलोकन किया। इस अवसर पर यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 22 जून सोमवार को गोपाली चौक स्थित मौनी बाबा शिव मंदिर प्रांगण में भव्य महाआरती का आयोजन शाम छह बजे से किया जाएगा। इस महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सनातन धर्म प्रेमियों एवं समाजसेवियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आस्था, एकता और सांस्कृतिक चेतना का...