मऊ, जून 22 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक जुलाई को आयोजित होने वाले जन्मदिन कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में निधियाव बस्ती में रविवार को पीडीए चौपाल का आयोजन कर गांव-गांव पौधरोपण अभियान चलाने का संकल्प लिया गया। चौपाल को संबोधित करते हुए लीलावती कुशवाहा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करोड़ों गरीबों, किसानों और नौजवानों की आवाज बनकर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में समाजवादी विचारधारा को जनता का व्यापक समर्थन मिलेगा। सपा के वरिष्ठ नेता भीमल कुशवाहा ने न्यायपूर्ण और समतामूलक भारत के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया। चौपाल की अध्यक्षता राजेंद्र म...