पीलीभीत, अप्रैल 25 -- पीलीभीत। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक ब्रज धर्मेंद्र कुमार और कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. पीडी सिंह ने की। मंचासीन अतिथियों में विभाग संघचालक ओमप्रकाश एवं जिला संघचालक शिव कुमार रहे। मुख्य वक्ता धर्मेंद्र कुमार ने संघ का परिचय देते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 1925 में विजयादशमी के दिन डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा स्थापित एक राष्ट्रवादी, सांस्कृतिक संगठन है। संघ का मूल उद्देश्य हिन्दू संस्कृति, परंपराओं और समाज को संगठित कर एक सशक्त, स्वाभिमानी और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना है। संघ व्यक्ति निर्माण के माध्यम से समाज निर्माण और राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य के साथ कार्य करता है। यह भी पढ़ें- 'हेडगेवार' ने समाजिक संगठन को दी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.