काशीपुर, अप्रैल 10 -- प्रदीप सिंह, काशीपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा रामनगर रोड स्थित एक रिसॉर्ट में जनगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने संघ की विचारधारा और कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। गुरुवार शाम आयोजित गोष्ठी में मुख्य वक्ता अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मनमोहन वैद्य रहे। उन्होंने संघ के संघर्षों और चुनौतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज संघ का कार्य देश के सुदूर क्षेत्रों तक पहुंचकर प्रभावी रूप से विस्तार कर चुका है। इससे पूर्व महिलाओं को सामाजिक, सांस्कृतिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से 'नेस्ट' कार्यक्रम की जानकारी दी गई और एप से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...