भागलपुर, मई 22 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गुरुवार को नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर परिसर में प्रमुख जनगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नारायणपुर इकाई के बैनर तले आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित एवं वंदना के साथ हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय झा ने की, जबकि संचालन हिमांशु मोहन मिश्र उर्फ दीपक ने किया। गोष्ठी में अनुशासन, राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक दायित्व की भावना देखने को मिली। मुख्य अतिथि रविशंकर ने कहा कि संघ अपने शताब्दी वर्ष में समाज के सर्वांगीण विकास को केंद्र में रखकर कार्य कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...