जनगणना 2027 में शिथिलता बरतने वाले 87 प्रगणकों को नोटिस
सीवान, मई 12 -- दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड में जनगणना 2027 के तहत चल रहे मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य में एच एल बी स्तर पर शून्य प्रगति मिलने के बाद बड़ा एक्शन लिया है। चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ सिम्पी कुमारी ने 87 प्रगणकों को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब तलब किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि 11 मई को जनगणना कार्यों की समीक्षा के दौरान एच एल बी संख्या 03, 07, 09, 10, 13, 15 समेत कुल 87 एचएलबी में एक भी परिवार, मकान अथवा भवन का सर्वे पर अपलोड नहीं पाया गया। इससे जिला जनगणना पदाधिकारी सह जिलाधिकारी के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करने में प्रशासन को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- सबौर की बीडीओ ने गणना कार्य नहीं करने को लेकर प्रगणक से किया स्पष्टीकरण बीडीओ ने इसे अति महत्वपूर्ण जनगणना कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.