गाजीपुर, मई 4 -- सैदपुर। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष डा. अनिल कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में सोमवार को उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया को जनगणना 2027 में शिक्षकों की ड्यूटी से जुड़ी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि गर्भवती, दिव्यांग एवं अस्वस्थ शिक्षकों को जनगणना कार्य से मुक्त रखा जाए तथा उनकी ड्यूटी न लगाई जाए। साथ ही यह भी अनुरोध किया गया कि शिक्षकों की ड्यूटी उनके कार्यस्थल या नजदीकी क्षेत्र में ही लगाई जाए। यदि पति-पत्नी दोनों शिक्षक हैं तो केवल पति की ड्यूटी लगाने की बात कही गई। प्रधानाध्यापकों को भी इस कार्य से मुक्त रखने की मांग की गई, ताकि विद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था प्रभावित न हो। एसडीएम ने सभी बिंदुओं को सुनकर समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर अरूण कुमार पांडेय, पुनीत कान्त त्रिपाठी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.