फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 12 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जनगणना 2027 की प्रक्रिया स्वगणना के साथ गुरुवार को शुरू हो गयी। 21 मई तक लोग आनलाइन अपनी जानकारी भर सकते हैं। यह सुविधा पूरी तौर पर वैकल्पिक है। जो लेाग स्वगणना नहंी कर पायेंगे उनके लिए 22 मई से जनगणना कर्मी घर घर जाकर आंकड़े संकलित करेंगे।

स्वगणना प्रक्रिया स्वगणना में पोर्टल पर जाकर प्रदेश का चयन करना होगा और उसके बाद कैप्चा कोड भरना होगा। इसके बाद परिवार पंजीकरण में परिवार के मुखिया का नाम मोबाइल नंबर और उपलब्ध होने पर ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी। एक बार दर्ज किया गया परिवार के मुखिया का नाम परिवर्तित नहीं होगा। मोबाइल नंबर केवल एक परिवार के लिए मान्य होगा। ओटीपी सत्यापन के बाद भाषा का चयन, जिला, पिन कोड गांव अथवा शहर की जानकारी भरनी होगी। इसके बाद मानचित्र पर अपने घर का सही स्थान चिन्हित...